वाराणसी। काशी नटीनियादाई व्यापार मंडल द्वारा बुधवार को चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मीरापुर बसही तिराहा पर माता दुर्गा का जागरण, भव्य भंडारा और प्रसाद वितरण कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी की पूजा-अर्चना एवं हवन से हुई, जिसके बाद मां दुर्गा जागरण ग्रुप द्वारा भक्ति संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान सिंगर बॉबी, नीतू सरगम, रिंकी सिंह और पंकज सहित अन्य कलाकारों ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बनारस बार के पूर्व उपाध्यक्ष विनीत सिंह रहे। कलाकारों एवं अतिथियों का अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया गया। आयोजन में संरक्षक डॉ. ए.पी. सिंह, राजेश श्रीवास्तव, अध्यक्ष पंकज सिंह सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। व्यापारियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। संचालन राजेश श्रीवास्तव व पंकज सिंह और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ए.पी. सिंह ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *