
वाराणसी।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आइएएस नितिन सिंह ने कहा कि राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए। वह लगातार 24 वर्षों तक संघ के अध्यक्ष बने रहे।
यह इस बात का प्रमाण है कि वह साथियों के प्रिय रहे और उनके लिए संघर्ष करने वाले थे।
नितिन सिंह सोमवार को सदर तहसील सभागार में अशोक सिंह के विदाई और स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। तहसीलदार संत विजय सिंह ने उनके आगे के जीवन की शुभकामनाएं दी।
कर्मियों ने उन्हें समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन संजय चौबे ने किया।
इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव, महामंत्री श्यामराज यादव, संघ के अध्यक्ष सीयाराम यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर पांडेय, सन्तोष यादव महामंत्री, मनोज सिंह,विरेन्द्र यादव,तीनों तहसीलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
