
अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
ख़ुशी और ग़म का मिला जुला दिन है कहीं लाभ तो कहीं हानी हो सकती है।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
मूलांक 1 के जातकों को आज का दिन मानसिक स्पष्टता बनी रहेगी जिससे करियर में सफलता मिलेगी। रियल एस्टेट में लाभ की संभावना है।
उपाय – थोड़ी देर हरे-भरे वृक्ष के पास बैठें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मूलांक 2 के जातकों का आज का दिन मानसिक रूप से उलझनों से भरा हुआ महसूस कर सकता है । कोई भी निवेश से सम्बंधित निर्णय लेने से पहले सोच-विचार अवश्य करें।
उपाय – चांदी के बर्तन में पानी पिएं।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
मूलांक 3 के जातकों का आज का दिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा दिन भर किसी की याद सताती रहेगी , पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है।
उपाय – तुलसी के पौधे को नमन करके दिन की शुरुआत करें।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
मूलांक 4 के जातकों का आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। विरोधियों से सावधान रहें और कार्यों में सतर्कता बरतें। शेयर बाजार से जुड़े हैं तो सोच-समझकर एक्सपर्ट की सलाह से ही निवेश करें।
उपाय – गुलाब जल मिलाकर स्नान करें।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
मूलांक 5 के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा, कार्यक्षेत्र में संतुलन और सफलता के योग। धन लाभ होगा। वाद-विवाद से दूर रहें।
उपाय – गाय को हरा चारा खिलाएं।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
मूलांक 6 के जातकों की आज रचनात्मकता बढ़ेगी, आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत। मन शान्त रहेगा। पूराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा।
उपाय – मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलाएं।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
मूलांक 7 के जातकों को व्यापार में ध्यान देने का समय है यदि नौकरी करते हैं तो प्रमोशन होगा। आध्यात्मिकता और चिंतनशीलता बढ़ेगी। काम में प्रगति होगी परंतु धीरे-धीरे ।
उपाय – हरे रंग के वस्त्र का दान करें।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
मूलांक 8 के जातकों को पढ़ाई में फोकस बढ़ाना होगा, नौकरी और व्यवसाय में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।
उपाय- चिड़ियों को दाना डालें।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 के जातकों का आज का दिन ऊर्जावान बना रहेगा, मेहनत से काम में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा परंतु बड़ों की सलाह से ही धन खर्च करें।
उपाय – ब्लड दान करें।
