रिपोर्ट:- सन्तोष कुमार चतुर्वेदी 

 

बिहार। कैमूर हरनाथ पुर, मोहनियां प्रखंड, में “एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा” के नारों से बच्चों ने जगाई शिक्षा की अलख जगाई।

​ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत शिक्षा सुनिश्चित करने और नामांकन दर बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को कैमूर जिले के मोहनियां प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हरनाथपुर द्वारा एक भव्य ‘शिक्षा जागरूकता रैली’ का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अवधेश कुमार सिंह ने किया, जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

​नारों से गुंजायमान हुआ गांव:

हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए बच्चों ने पूरे गांव का भ्रमण किया और बुलंद आवाज में नारे लगाकर ग्रामीणों का ध्यान खींचा। रैली के दौरान बच्चों ने “एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा”, “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल हम जाएंगे” और “अच्छे बच्चे तभी बनेंगे, जब हम स्कूल चलेंगे” जैसे प्रेरक नारे लगाए। इन नारों के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य का एकमात्र आधार है।

​शिक्षकों की सक्रिय भूमिका:

इस जागरूकता अभियान में विद्यालय के सभी शिक्षकों ने घर-घर जाकर संपर्क किया और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई।

रैली के सफल आयोजन में प्रमुख रूप से कुमारी श्यामदुलारी, बिजेन्द्र कुमार, आकांक्षा जायसवाल, पूर्णिमा सिंह, मोहम्मद गुलाम रसूल, मनोज कुमार सिंह और सुमित कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई और बच्चों का मार्गदर्शन किया।

रैली के दौरान प्रधानाध्यापक श्री अवधेश कुमार सिंह ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि सत्र 2026-27 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

उन्होंने सरकारी योजनाओं जैसे निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें, पोशाक राशि और पौष्टिक मिड-डे मील की जानकारी देते हुए अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें।

गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने बच्चों के इस सराहनीय प्रयास का स्वागत किया और शिक्षा के इस महा अभियान में सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *