रिपोर्ट :-सन्तोष कुमार चतुर्वेदी 

 

बिहार। कैमूर में जीईजी ग्लोबल फाउंडेशन के स्थापना सप्ताह के अंतर्गत बिहार अध्यक्ष शिवम कुमार के नेतृत्व में चैनपुर प्रखंड के हाटा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में तिवई, सतौना, हाटा, सरैया, लोहदन, मदुरना, नन्दना, शाहपुर, मेढ़, तेनाउरा, नौउडीह सहित विभिन्न गांवों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम के दौरान निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय “पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका” रखा गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान हिमांशु जायसवाल, द्वितीय स्थान हर्षित कुमार एवं तृतीय स्थान रिया कुमारी ने प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान ब्यूटी यादव, द्वितीय स्थान राकेश यादव तथा तृतीय स्थान आयुषी जायसवाल रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को बिहार अध्यक्ष शिवम कुमार, प्रधानाध्यापक राजेश कुमार एवं शिक्षक अरुण केसरी द्वारा सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर बिहार अध्यक्ष शिवम कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि आज हम इसके प्रति सजग नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सभी से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

 

जीईजी ग्लोबल फाउंडेशन के स्थापना सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण व समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

 

संतोष कुमार चतुर्वेदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *