
अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
यह दिन उत्साह और कार्यकुशलता से भरा रहेगा। यह दिन ज्ञान और धन वृद्धि के लिए शुभ है।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
आज के दिन मूलांक 1 वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। पुराने अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
उपाय – नाभी में हल्दी लगाकर दिन की शुरुआत करें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
आज के दिन मूलांक 2 वालों का दिन थोड़ा मिला-जुला रहेगा। किसी भी नए निवेश से पहले सावधानी बरतें। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
उपाय – किसी गरीब व्यक्ति को पीले वस्त्र का दान करें।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
आज के दिन मूलांक 3 वाले जो लोग
शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
उपाय – पीले रंग का धागा सीधे हाथ की कलाई पर बांधे।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
आज के दिन मूलांक 4 को यदि आप तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हैं तो लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय – केले के वृक्ष की जड़ पीले रंग के कपड़े में बांध कर अपने साथ रखें।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
आज के दिन मूलांक 5 वालों को हर तरह से सफलता मिलेगी । व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे और रचनात्मकता बढ़ेगी।
उपाय – विष्णु जी के मंदिर में दर्शन पूजन के लिए जाएं।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
आज के दिन मूलांक 6 वालो के पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आप घर की सुख-सुविधाओं पर धन खर्च कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए बेहतर दिन।
उपाय – पीले रंग का रूमाल अपने साथ रखें।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
आज के दिन मूलांक 7 वाले अपना पूरा दिन लोगों से मिलने-जुलने में बिताएंगे। जो भी समस्या है उनका समाधान चिंतन और मनन से निकलेगा।
उपाय – केले के वृक्ष को प्रणाम करके दिन की शुरुआत करें।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
आज के दिन मूलांक 8 वालों को उनकी कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। धन लाभ हो सकता है।
उपाय – पीले रंग की वस्तुओं का दान करें।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
आज के दिन मूलांक 9 वाले खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर बढ़-चढ़ कर सभी कार्यों में शामिल होंगे। लव पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं।आज का दिन आपके लिए काफी फलदायक हो सकता है।
उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें ।
