सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी 

 

वाराणसी। आयुर्वेदाचार्य (बी.ए.एम.एस.) की चल रही मुख्य एवं पूरक परीक्षाओं में सख्ती का असर साफ दिखाई दे रहा है। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, गोरखपुर से संबद्ध सत्र 2022-23 (द्वितीय प्रोफेशनल, बैच-2022) तथा सत्र 2024-25 के छात्रों की परीक्षाएं 2 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी केंद्र पर कड़ी निगरानी और पारदर्शी व्यवस्था के साथ संचालित हो रही हैं, जहां उड़ाका दल ने नकल करते तीन छात्रों को पकड़कर तत्काल प्रतिबंधित कर दिया।

परीक्षा केंद्राध्यक्ष प्रो. दिनेश कुमार गर्ग ने बताया कि परीक्षा पूर्णतः शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में कराई जा रही है। सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ हैं और अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

चीफ प्रॉक्टर प्रो. जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में उड़ाका दल लगातार परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर रहा है। इसी क्रम में तीन छात्र अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़े गए, जिन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें परीक्षा से रिस्ट्रिक्ट कर दिया गया।

इस परीक्षा में लगभग 620 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। केंद्राध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार सख्ती से परीक्षा कराई जा रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *