
चन्दौली।मिशन शक्ति विशेष अभियान जनपद चंदौली जिले में शिक्षा एवं महिला सशक्तीकरण के अन्तर्गत श्रीमती ममता कुमारी (मद्धेशिया) को समाज में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
यह कार्यक्रम चन्दौली के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में मंगलवार को आयोजित किया गया।कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती साधना सिंह, पं.दीनदयाल उपाध्याय नगर विधायक श्री रमेश जायसवाल, सैयदराजा विधायक श्री सुशील सिंह ने प्राथमिक विद्यालय जलालपुर धमिना की सहायक अध्यापक श्रीमती ममता कुमारी, प्राथमिक विद्यालय तारनपुर की श्रीमती रिंकू सिंह को उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
