वाराणसी। शहर उत्तरी विधान सभा क्षेत्र के पंचायती बाग नाटी इमली में गुरूवार को धूपचंडी मंडल के (कार्यशाला) पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के कार्यक्रम का प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। साथ ही मंडल के पार्षदगण व पदाधिकारीगणों को प्रशिक्षण कराकर कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता निस्वार्थ देश व राष्ट्रहित के लिए सदैव कार्य करते है और अन्य पार्टी के नेता व उनके कार्यकर्ता देश व जाति को बाटने की राजनीतिक करते है।

इस अवसर पर विनोद गुप्ता महानगर उपाध्यक्ष, आत्मा विशेश्वर महानगर उपाध्यक्ष, मधुकर चित्रांश महानगर उपाध्यक्ष, अशोक जाटव महानगर उपाध्यक्ष, महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, बृजेश चौरसिया महानगर मंत्री, संचालन सत्यनारायण सेठ, मंडल अध्यक्ष दिलीप चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश सोनकर अमित जायसवाल संजय पटेल विनोद राजभर, महिला मोर्चा मंत्री चंद्रकला विश्वकर्मा, पार्षद जितेन्द्र कुशवाहा, पार्षद प्रत्याशी विकास चौधरी चीकू श्री दिनेश सिंह दीनू सुशील सोनकर लल्लू कुशवाहा सूर्यनाथ केशरी श्री प्रमोद जायसवाल आनंद जायसवाल संतोष गुप्ता, मंडल महामंत्री मनोज जायसवाल तथा मंडल पदाधिकारीगण व देवतुल्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *