
अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
स्थिरता, मेहनत से पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
मूलांक 1 वाले जातकों के कार्यक्षेत्र में आज नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन काम का दबाव बना रहेगा। आज गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा।
उपाय – किसी भी मंदिर में प्याऊ लगवाएं।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मूलांक 2 वाले जातकों के जीवन में आज मानसिक शांति रहेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, धन लाभ के योग हैं। यात्रा पर जाने के लिए समय ठीक है ।
उपाय – जल का सेवन अधिक करें और दूसरों को भी करवाएं।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
मूलांक 3 वाले जातकों को आज अपने ज्ञान और धैर्य से निर्णय लेने होंगे। करियर में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत होगी। परिवार में सुख समृद्धि और शांति बनी रहेगी।
उपाय – कन्याओं में पेन्सिल बांटे।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
मूलांक 4 वाले जातकों को जो तकनीकी या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें सफलता मिलेगी। व्यापार के नए अवसर मिलेंगे, लेकिन जल्दबाजी से बचें।
उपाय – सुंदरकांड का पाठ सुनें।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
मूलांक 5 वाले जातकों के जीवन में आज का दिन संतुलित रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। सामाजिक दायरे का विस्तार होगा। किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा।
उपाय – 5 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
मूलांक 6 वाले जातकों के जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। रचनात्मक कार्यों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
उपाय – हनुमान मंदिर में ध्वजा अर्पित करें।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
मूलांक 7 वाले जातकों के जीवन में सफलता मिलेगी।आज आध्यात्मिक ऊर्जा बनी रहेगी। मेहनत का फल धीरे-धीरे परंतु अवश्य मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय।
उपाय – हनुमान जी के दाएं पैर का सिंदूर अपने माथे में लगाएं।
मूलांक 8 (8, 17, 26तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
मूलांक 8 वाले जातकों को आज उनकी मेहनत और अनुशासन से बड़ी सफलता मिलेगी। पुराने अटके कार्य पूरे होंगे।
उपाय – हनुमान मंदिर में बेसन के लड्डू चढ़ाएं।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 वाले जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है।
उपाय – काले तिल का दान करें।
