
रिपोर्ट :- उपेन्द्र कुमार पांडेय
आजमगढ़। जनपद के बेलकुंडा स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार को पदोन्नत कर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बनाए जाने पर चिकित्सा जगत और स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है।
उनकी इस उपलब्धि पर आयुष क्षेत्र से जुड़े दिग्गजों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
डॉ. राजेश कुमार की इस नई जिम्मेदारी और पदोन्नति की खुशी में डॉ. मधुसूदन नायक और डॉ. सहजानंद पांडे के नेतृत्व में आयुर्वेदिक पैरामेडिकल कॉलेज के प्रबंधक संघ ने माल्यार्पण व बुके भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। कहा कि डॉ. राजेश कुमार की मेहनत और सेवा भाव का ही परिणाम है कि उन्हें इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा पद्धतियों को नई ऊंचाई मिलेगी।
डॉ. राजेश कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का विश्वास दिलाया।
इस दौरान डॉ. सुभाष जयसवाल, डॉ. अरुण राय, डॉ. आमिर मुमताज़, डॉ. उद्देश्य जयसवाल आदि ने बधाई दी।
