
वाराणसी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार दिनांक 27.10.2025 को विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित किया गया। तत्समय 27.10.2025 को जनपद मे मतदाताओं की कुल संख्या 3153705 (पुरूष- 1699615, महिला-1453939, थर्ड जेण्डर-151) थी। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 04.11.2025 से 26.12.2025 के मध्य बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने तथा उसके संग्रह की कार्यवाही की गयी। तत्पश्चात् 06.01.2026 को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया, जिसमें मतदाताओं की कुल संख्या 2580502 (पुरूष- 1415247, महिला- 1165145, थर्ड जेण्डर-110) थी। 06.01.2026 से 27.02.2026 के मध्य नो मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्कीपेन्सी वाले मतदाताओं को जारी नोटिस के संबंध में जनपद में चिन्हित 118 स्थानों पर 316 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा सुनवाई की गयी। 06.01.2026 से 06.03.2026 के मध्य प्राप्त दावे/अपत्तियों का निस्तारण 27.03.2026 तक किया गया। दावे/आपत्तियों के निस्तारण के पश्चात् आज 10.04.2026 दिन-शुक्रवार को जनपद में कुल 2730603 (पुरूष-1486874, महिला-1243611, थर्ड जेण्डर-118) मतदाता निर्वाचक नामावली में विद्यमान है।
दिनांक 01 जनवरी, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर जनपद में अवस्थित समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन आज 10 अप्रैल, 2026 को समस्त पदाभिहित स्थलों पर कर दिया गया है, जो 10 अप्रैल, 2026 से 16 अप्रैल,2026 तक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, सम्बन्धित तहसील कार्यालयों एवं पदाभिहित स्थलों पर जन सामान्य के अवलोकनार्थ निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील है कि वे कार्यालय अवधि में उपरोक्तानुसार विहित स्थलों पर उपस्थित होकर मतदाता सूची का अवलोकन कर सकते हैं। उक्त के अतिरिक्त जनपद की वेबसाइट https://varanasi. nic.in/deo-portal/ पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
तद्नुसार आयोग के निर्देश के क्रम में आज शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अन्तिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली की प्रति उपलब्ध करायी गयी।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिपिन कुमार अन्तिम प्रकाशित मतदाता सूची में विधानसभावार मतदाताओं आदि की जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र “384- पिंडरा” में दिनांक 06.01.2026 को आलेख्य प्रकाशन को मतदाताओं की संख्या-322835, पुनरीक्षण अवधि में जोड़े गए मतदाताओं की संख्या-12090, पुनरीक्षण अवधि में विलोपित गए मतदाताओं की संख्या-2173 तथा अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची (10 अप्रैल, 2026) को मतदाताओं की कुल संख्या- 332752, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र “385-अजगरा (अ.जा.)” में दिनांक 06.01.2026 को आलेख्य प्रकाशन को मतदाताओं की संख्या- 331571, पुनरीक्षण अवधि में जोड़े गए मतदाताओं की संख्या-14524, पुनरीक्षण अवधि में विलोपित गए मतदाताओं की संख्या-1971 तथा अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची (10 अप्रैल, 2026) को मतदाताओं की कुल संख्या- 344124, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र “386-शिवपुर” में दिनांक 06.01.2026 को आलेख्य प्रकाशन को मतदाताओं की संख्या-342005, पुनरीक्षण अवधि में जोड़े गए मतदाताओं की संख्या-23017, पुनरीक्षण अवधि में विलोपित गए मतदाताओं की संख्या-7015 तथा अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची (10 अप्रैल, 2026) को मतदाताओं की कुल संख्या- 358007, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र “387-रोहनियां” में दिनांक 06.01.2026 को आलेख्य प्रकाशन को मतदाताओं की संख्या- 345289, पुनरीक्षण अवधि में जोड़े गए मतदाताओं की संख्या-28521, पुनरीक्षण अवधि में विलोपित गए मतदाताओं की संख्या-6613 तथा अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची (10 अप्रैल, 2026) को मतदाताओं की कुल संख्या- 367197, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र “388-वाराणसी उत्तरी” में दिनांक 06.01.2026 को आलेख्य प्रकाशन को मतदाताओं की संख्या- 337228, पुनरीक्षण अवधि में जोड़े गए मतदाताओं की संख्या-37259, पुनरीक्षण अवधि में विलोपित गए मतदाताओं की संख्या-9447 तथा अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची (10 अप्रैल, 2026) को मतदाताओं की कुल संख्या-365040, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र “389-वाराणसी दक्षिणी” में दिनांक 06.01.2026 को आलेख्य प्रकाशन को मतदाताओं की संख्या- 243991, पुनरीक्षण अवधि में जोड़े गए मतदाताओं की संख्या-29153, पुनरीक्षण अवधि में विलोपित गए मतदाताओं की संख्या-5446 तथा अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची (10 अप्रैल, 2026) को मतदाताओं की कुल संख्या- 267698, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र “390-वाराणसी कैंटोमेंट” में दिनांक 06.01.2026 को आलेख्य प्रकाशन को मतदाताओं की संख्या-359288, पुनरीक्षण अवधि में जोड़े गए मतदाताओं की संख्या- 28392, पुनरीक्षण अवधि में विलोपित गए मतदाताओं की संख्या-9722 तथा अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची (10 अप्रैल, 2026) को मतदाताओं की कुल संख्या- 377958 तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र “391-सेवापुरी” में दिनांक 06.01.2026 को आलेख्य प्रकाशन को मतदाताओं की संख्या-298295, पुनरीक्षण अवधि में जोड़े गए मतदाताओं की संख्या-21283, पुनरीक्षण अवधि में विलोपित गए मतदाताओं की संख्या-1751 तथा अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची (10 अप्रैल, 2026) को मतदाताओं की कुल संख्या- 317827 है। इस प्रकार जिले के सभी 08 विधानसभा क्षेत्रों में दिनांक 06.01.2026 को आलेख्य प्रकाशन को मतदाताओं की कुल संख्या-2580502, पुनरीक्षण अवधि में जोड़े गए मतदाताओं की कुल संख्या- 194239, पुनरीक्षण अवधि में विलोपित गए मतदाताओं की कुल संख्या- 44138 तथा अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची (10 अप्रैल, 2026) को मतदाताओं की कुल संख्या-2730603 है।
बैठक में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 386-शिवपुर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नीतिन सिंह 388-वाराणसी उत्तरी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आनन्द मोहन उपाध्याय, 389-वाराणसी
दक्षिणी के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी देवेन्द्र कुमार एवं 390-वाराणसी कैण्टोमेन्ट के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शिवानी सिंह तथा भारतीय जनता पार्टी के संजय सोनकर, जिला महामंत्री, जगदीश त्रिपाठी, महामंत्री नगर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अशोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी के अजय सिद्धार्थ, जिलाध्यक्ष, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के मोबिन, आम अदमी पार्टी के कैलाश पटेल, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी के दिलीप
डे, महानगर अध्यक्ष, संतोष यादव, प्रवक्ता, अपना दल के खुशबुद्दीन महानगर अध्यक्ष उपस्थित रहे।
