अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
करियर में उन्नति व वित्तीय लाभ के योग बना रहा हैं। यह दिन किसी भी प्लानिंग और पारिवारिक सामंजस्य के लिए अच्छा है,
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
आज मूलांक 1 वाले जातक यदि आप रियल एस्टेट से जुड़े हैं तो लाभ प्राप्त होगा, आपके करियर में तरक्की होगी तथा उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय – तांबे के लोटे में पानी पिएं।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
आज मूलांक 2 वाले जातकों की रचनात्मकता बढ़ेगी, धन में वृद्धि, प्रेम संबंधों में मधुरता। किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।
उपाय – नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर नहाएं।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
आज मूलांक 3 वाले जातकों के पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि, योजनाबद्ध काम से सफलता। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
उपाय – काले कुर्ते को मीठा खाने के लिए दें।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
आज मूलांक 4 वाले जातकों को व्यापार में वृद्धि के लिए अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है , कार्यक्षेत्र में सावधानी रखें अन्यथा कोई बड़ा नुक्सान हो सकता है।
उपाय – अपने ऊपर से 5 लाल मिर्च उतार कर किसी सूनसान जगह पर फेंक।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
आज मूलांक 5 वाले जातकों के लिए आज का दिन सप्ताह का सबसे अच्छा दिन होगा , चारों ओर से अच्छी खबरें मिलेगी, यात्रा के योग भी बन रहे हैं ।
उपाय – बच्चों में मिठाई वितरित करें।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
आज मूलांक 6 वाले जातकों को व्यापार में वृद्धि के लिए किसी बड़े का सहयोग मिलेगा, नया वाहन या संपत्ति खरीदने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय – हल्दी का सेवन करने से बचें।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
आज मूलांक 7 वाले जातक आज मानसिक शांति का अनुभव करेंगे, धार्मिक कार्यों में रुचि, अप्रत्याशित लाभ प्राप्त हो सकता है ।
उपाय – किसी बुजुर्ग महिला को चीनी भेंट करें।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
आज मूलांक 8 वाले जातकों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा, रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
उपाय – कन्याओं में कापी का वितरण करें।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
आज मूलांक 9 वाले जातक ऊर्जावान महसूस करेंगे, निवेश के लिए दिन अच्छा हैं।
उपाय – सूर्य को अर्घ्य दें
