वाराणसी। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय अर्दली बाजार में शनिवार को ज्योतिराव गोविंद राव फुले की जयंती एवं मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फुले के सामाजिक न्याय और शिक्षा के विचारों को याद किया। इस दौरान अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद बूथवार समीक्षा के लिए विधानसभा अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई, ताकि मतदाता सूची में नाम जोड़ने व काटने की स्थिति का सही आकलन किया जा सके। साथ ही 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती सभी विधानसभाओं के प्रत्येक सेक्टर में मनाने का निर्णय लिया गया।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने की। उन्होंने कहा कि फुले ने समाज में शिक्षा, समानता और न्याय के लिए आजीवन संघर्ष किया। संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर

पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल, डॉ. उमाशंकर सिंह यादव, डॉ. रामबालक पटेल, रामसिंह यादव, कन्हैया राजभर, उमेश प्रधान, पूजा यादव, हीरालाल मौर्या, सत्यप्रकाश सोनकर सोनू, दीपचंद गुप्ता, डॉ. आनंद तिवारी, अवधेश अंबेडकर, आकाश मौर्या, हरिशंकर विश्वकर्मा, गोपाल यादव, मनोज यादव, शीतला प्रसाद पप्पू, शिवप्रसाद गौतम, रामकुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद, संध्या यादव, शिवबली विश्वकर्मा, धनंजय यादव, धर्मवीर पटेल, सचिन प्रजापति, आनंद यादव, संजय यादव, किरण शर्मा, रीना यादव, गौतम सोनकर, विनोद शुक्ला आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *