वाराणसी। यूपी कालेज परिसर स्थित राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आरएसएमटी) के उद्यमिता प्रकोष्ठ द्वारा इन्नो-विजन 2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी निदेशक प्रो. अमन गुप्ता ने अतिथियों के स्वागत के साथ किया। प्रतियोगिता में बीबीए, बीसीए, एमसीए और एमबीए के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने नवोन्मेषी व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों का मूल्यांकन नवाचार, व्यवहार्यता, विस्तार क्षमता, प्रस्तुतीकरण कौशल तथा सामाजिक प्रभाव के आधार पर किया गया। निर्णायक मंडल में उदय प्रताप कॉलेज वाराणसी के रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. आशुतोष गुप्ता, कृषि विज्ञान विभाग के डॉ. देव नारायण तथा आरएसएमटी के प्रबंधन अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष पी.एन. सिंह शामिल रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को मार्गदर्शन और प्रेरणा भी दी।प्रतियोगिता में बीबीए फाइनल ईयर की आयुषी दुबे और देविका सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमबीए की कुमकुम सिंह, खुशी सिंह और आशु यादव द्वितीय तथा सोनम यादव और शिवाली राय तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। संचालन हर्षिता शर्मा और हिमांशु सिंह, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विनीता कालरा ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *