अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

वरुथिनी एकादशी का पावन संयोग है, जो आध्यात्मिक शांति और कार्यों में सफलता लाएगा। चन्द्रमा कुम्भ राशि गोचर करेंगे। यह दिन ऊर्जा और बदलाव का संकेत दे रहा है। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी।

 

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1 के जातक आज का दिन शारीरिक और मानसिक ऊर्जा से भरपूर रहेगा, कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, मेहनत का फल मिलेगा।

उपाय – सफेद चंदन शिवलिंग पर अर्पित करें।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

मूलांक 2 के जातक आज मानसिक शांति दिन भर बनी रहेगी, रुके हुए कार्य पूरे होंगे, सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

उपाय – सफेद कपड़े पहने।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

मूलांक 3 के जातक आज व्यापार और नौकरी में नए विचार सामने आएंगे, रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी, परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।

उपाय – शिवलिंग पर 11 बेलपत्र अर्पित करें।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

मूलांक 4 के जातक आज के दिन रचनात्मकता और सकारात्मक ऊर्जा आपके पक्ष में है, पुराने कार्यों के बेहतरीन नतीजे मिलेंगे और व्यापार में तारीफ भी होगी।

उपाय – चिड़ियों को दाना डालें।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

मूलांक 5 के जातक आज निर्णय लेने की क्षमता तेज होगी, व्यापार में लाभ होगा, यात्रा के योग बन सकते हैं।

उपाय – रूद्राक्ष धारण करें।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

मूलांक 6 के जातक आज पारिवारिक जीवन में सुखी बनी रहेगा, भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, दिन खुशनुमा रहेगा। पिकनिक मनाने जा सकते हैं।

उपाय – परफ्यूम लगा कर दिन की शुरुआत करें।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

मूलांक 7 के जातक आज आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा, चिंतन-मनन के लिए समय अच्छा है, नई विद्या सीखने का मौका मिलेगा। वाद-विवाद से दूर रहें।

उपाय – गाय को हरा चारा खिलाएं।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

मूलांक 8 के जातक आज कार्यस्थल पर मेहनत का फल मिलेगा, कार्य में स्थिरता आएगी, अनुशासन से सफलता प्राप्त होगी।

उपाय – शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

मूलांक 9 के जातक आज उत्साह से भरे रहेंगे, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, वाद-विवाद से बचें। यात्रा के योग बन रहे हैं।

उपाय – ऊं नमः शिवाय का 108 बार जाप करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *