अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

सूर्य मेष राशि में उच्च के हो रहे हैं, जिससे लोगों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और करियर में सफलता प्राप्त करने के अवसर प्राप्त होंगे ।मान-सम्मान के भी वृद्धि के योग बन रहे हैं।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

आज मूलांक 1 वाले जातकों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा।धन लाभ के योग बन रहे हैं।

उपाय – मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

आज मूलांक 2 वाले जातकों के जीवन में मानसिक शांति बनी रहेगी, लेकिन निर्णयों में थोड़ी दुविधा हो सकती है। निर्णय लेने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोगियों मिलेगा।

उपाय – हनुमान मंदिर में तुलसी की माला अर्पित करें।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

आज मूलांक 3 वाले जातकों को शिक्षा और कला से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। कोई नया विचार आपके करियर में बदलाव ला सकता है। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें।

उपाय – पीले रंग के कपड़ों का दान किसी वृद्ध महिला को करें।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

आज मूलांक 4 वाले जातकों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। तकनीक या योजना से जुड़े काम में लाभ होगा।

उपाय – गरीबों में भुने चने और किशमिश का दान करें।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

आज मूलांक 5 वाले जातकों को व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे साथ ही व्यापारिक यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी।

उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

आज मूलांक 6 वाले जातकों आज आपके पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। साथ ही वाहन सुख का भी योग बन रहा है जमीन या मकान भी खरीद सकते हैं।

उपाय – हनुमान मंदिर में चमेली का तेल अर्पित करें।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

आज मूलांक 7 वाले जातकों आध्यात्मिक और शोध कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें।

उपाय – हरी इलायची खा कर घर से बाहर निकलें।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

आज मूलांक 8 वाले जातकों आज मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन अंततः सफलता मिलेगी। वित्तीय मामलों में सतर्क रहें अन्यथा हानी हो सकती है।

उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

आज मूलांक 9 वाले जातकों को उच्च का सूर्य आपको अत्यधिक ऊर्जा देगा। आत्मविश्वास से सभी कार्य पूर्ण होंगे। प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आज दिन बेहतर है।

उपाय – हनुमान मंदिर में ध्वजा अर्पित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *