अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

अक्षय तृतीया का शुभ संयोग है, इस दिन सोना खरीदना, दान करना और सूर्यदेव की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। यह दिन समृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आएगा। यह दिन नई शुरुआत, निवेश और दान के लिए अत्यंत शुभ है। इस दिन करियर में सफलता, आर्थिक उन्नति, और धन लाभ के योग बन रहे हैं।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1 के जातकों के करियर में सकारात्मक बदलाव हो सकता है साथ ही नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। सरकारी क्षेत्र से लाभ होगा, लेकिन काम में अहंकार से बचें। इस दिन आपको अचानक धन लाभ होगा। धन और संपत्ति में बढ़ोत्तरी होगी। लेकिन आपको फिजूलखर्च से बचना होगा, नहीं तो आगे धन का संकट हो सकता है।

उपाय – दूध का दान करें।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

मूलांक 2 के जातकों को जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। परंतु आज मानसिक अशांति हो सकती है, वाणी पर संयम रखें। आपके लिए आज का दिन प्रेम प्राप्ति का है । यदि धन निवेश करते हैं तो आपके लिए यह लाभदायक होगा ।आज सोना, चांदी, प्रॉपर्टी आदि में निवेश कर सकते हैं.

उपाय – अपने साथ लाल रंग की रूमाल रखें।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है)

मूलांक 3 के जातकों कामकाजी जीवन के लिए यह दिन बहुत अच्छा रहेगा। नई सोच से करियर में तरक्की मिलेगी। आज का दिन पूजा, पाठ, स्नान, दान से पुण्य प्राप्ति का है. इस दिन आप तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं।आज आप किसी को रुपए न दें। और कोई बड़ा निवेश न करें.

उपाय – माता को या माता समान किसी महिला को कोई उपहार दें।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

मूलांक 4 के जातक आज कोई छोटी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं। मानसिक भ्रम बना रह सकता है, आज आपको धैर्य और संयम रखना होगा। आप अपने इष्ट देव की पूजा करें और अपनी क्षमता के अनुसार दान करें. आर्थिक मामलों, सेहत, राजनीति में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इस दिन जल्दीबाजी में कोई बड़ा फैसला न करें।

उपाय – नहाने के पानी में गुलाब जल मिलाकर नहाएं।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

मूलांक 5 के जातकों को अपने विरोधियों पर जीत मिलेगी और लॉटरी-सट्टे से धन लाभ होने के योग हैं। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। यह दिन आपको उत्तम फल देने वाला होगा । इस दिन आपके इनकम में बढ़ोत्तरी होगी. बिजनेस करने वाले लोग नए विचारों से अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं, बस आपको अपने ऊपर पूरा विश्वास रखना है। यह दिन शुभ परिणाम पाने का है। आप कोई नए काम कर सकते हैं.

उपाय – सोने का कोई गहना खरीदें।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

मूलांक 6 के जातकों की आज समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी के इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। आज आप कोई नई शुरूआत कर सकते हैं, नया व्यापार या नौकरी के लिए आज का दिन अच्छा है उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी और उससे लंबे समय तक आपको लाभ होगा। इस दिन मां, बहन, बेटी, पत्नी या किसी महिला मित्र से मदद प्राप्त हो सकती है।

उपाय – अपने भार का एक चौथाई चने की दाल शिवलिंग पर अर्पित करें।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है)

मूलांक 7 के जातकों के खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लें। इस दिन आपको क्रोध और तनाव से दूर रहना होगा. पारिवारिक जीवन में धैर्य और शांति से काम लें अन्यथा बात बिगड़ सकती है।

उपाय – सीधे हाथ की कलाई पर पीला धागा बांध कर दिन की शुरुआत करें।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

मूलांक 8 के जातकों के कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम पूरा हो जाएगा। यदि आपने पुराने निवेश कर रखे हैं तो उससे बड़ा फायदा होगा. आपके धन और संपत्ति में बढ़ोत्तरी होगी. परिवार में खुशहाली होगी. आपका जीवन सुखमय होगा।

उपाय – अपने गुरु को पीले वस्त्र अर्पित करें।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

मूलांक 9 के जातकों आज नौकरी और व्यवसाय में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। रुका हुआ काम बन सकता है। इस दिन आप प्रॉपर्टी के बारे में सोच सकते हैं परंतु थोड़ी सावधानी रहनी होगा, नहीं तो पैसा फंस सकता है. आज धन का आगमन होगा.

उपाय – यदि सोना खरीदने में सक्षम नहीं हैं तो घर के सभी सदस्यों के लिए सवा सवा किलो चने की दाल खरीदें और इसे शिव मंदिर में अर्पित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *