अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
दिन नई शुरुआत और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि का प्रतीक है।
मूलांक 1 ( 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
मूलांक 1 के जातक आज कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। योजनाओं को पूरा करने का अच्छा समय है। आज आपके संचालन क्षमता की परीक्षा होगी।
उपाय – गाय को रोटी खिलाएं।
मूलांक 2 ( 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मूलांक 2 के जातक आज सहयोग, संतुलन और भावनात्मक जुड़ाव का दिन है। दूसरों के साथ तालमेल बनाकर चलने से सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।
उपाय – चंदन की माला धारण करें।
मूलांक 3 ( 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
मूलांक 3 के जातक आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में समझदारी से निवेश करें। प्रियजनों के साथ विचार साझा करने से विश्वास बढ़ेगा । व्यापार में वृद्धि होगी।
उपाय – गुरू के चरणों में मीठा समर्पित करें।
मूलांक 4 ( 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
मूलांक 4 के जातक आज कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।मेहनत और निष्ठा से कार्य करने पर लाभ होगा। धन हानि के योग बन रहे हैं अतः धन का निवेश करते समय सावधानी रखें।
उपाय – हल्दी का तिलक लगा कर दिन की शुरुआत करें।
मूलांक 5 ( 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
मूलांक 5 के जातक आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा सोचा हुआ सब काम पूरा हो जाएगा । यह दिन नए विचारों को अमल में लाने गा है। व्यापार में जोखिम उठाने से न डरें।
उपाय – केले के वृक्ष को प्रणाम करके दिन की शुरुआत करें।
मूलांक 6 ( 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
मूलांक 6 के जातक आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से संभालेंगे। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
उपाय – किसी वृद्ध महिला को पीले रंग का वस्त्र दान करें।
मूलांक 7 ( 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
मूलांक 7 के जातक आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आपके व्यवसाय से जुड़े ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी।
उपाय – नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी पाउडर डालकर नहाएं।
मूलांक 8 ( 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
मूलांक 8 के जातक आज आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। पुराने सभी विवाद सुलझ सकते हैं और कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
उपाय – 4 केले किसी मंदिर में अर्पित करें।
मूलांक 9 ( 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 के जातक आज पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता का व्यापार में लाभ मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा।
उपाय – खाने में बेसन का स्तेमाल करें।
