वाराणसी।विश्वभर में पृथ्वी दिवस बड़े ही उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर वाराणसी से मिसेज़ एशिया विजयता सच्चदेवा ने वाराणसी में दुकानदारों और लोगों को थैला देते हुए पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक प्रेरणादायक संदेश दिया।

सच्चदेवा ने कहा कि “पृथ्वी ही हमारा एकमात्र घर है, और इसे सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने दुकानदारों से भी अपील की है कि आप भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्लास्टिक ना यूज करने का संदेश दें और अपने आप को भी क्षति होने से अपने परिवार को भी और लोगों की भी जिंदगी से खिलवाड़ होने से बचाए और जो सरकार द्वारा कुछ नियम बनाए गए हैं उनका पालन करें ताकि सरकार द्वारा जो जुर्माना लगता है इससे दुकानदारों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ता है क्योंकि इसका भुगतान सिर्फ दुकानदार को ही सहना पड़ता है और आम ग्राहक जो होती है वह सामान लेकर पॉलिथीन अपने घर ले कर चली जाती है जो कूड़े में फेंक देती है जो फेंकने के बाद उसे जलाया जाता है जिससे कि उस धुएं से सारा वातावरण प्रदूषित हो जाता है और जो हवाओं में घुल कर हमारे ऑक्सीजन द्वारा हमारी सांसों के द्वारा हमारे शरीर में प्रवेश करती है जो की बहुत ही हानिकारक होता है जिससे कि कैंसर , हार्ट अटैक जैसी बड़ी बीमारियां या एक्जिमा जैसी बड़ी बीमारियां घातक होती जा रही है और जो कि पृथ्वी पर रहने वाले जीवों के लिए दिया एक बहुत बड़ा जहर है जो जानवर खाते हैं और जो जानवर भी सांस लेते हैं उनके लिए भी यह बहुत बड़ा जहर का काम करता है उन्होंने कहा कि आज बढ़ते प्रदूषण, जल संकट और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बीच हमें छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ा बदलाव लाना होगा।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पेड़ लगाएं, प्लास्टिक का उपयोग कम करें और जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं साथ ही उन्होंने युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित पर्यावरण देना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

पृथ्वी दिवस के मौके पर वाराणसी से मिसेज एशिया विजयता सच्चदेवा ने सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि “आइए, हम सब मिलकर पृथ्वी को बचाने का प्रयास करें, ताकि आने वाला कल सुरक्षित और सुंदर बन सके।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *