वाराणसी। श्री शिव प्रसाद गुप्त मण्डलीय जिला चिकित्सालय में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत चिकित्सालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फायर सेफ्टी संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी योगेन्द्र चौरसिया व उनकी टीम द्वारा मॉक ड्रिल भी कराई गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आग लगने के प्रमुख कारणों, उससे बचाव तथा आग बुझाने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही लाइव डेमो के माध्यम से फायर एक्सटिंग्यूशर, फायर हाइड्रेन्ट, स्प्रिंकलर सिस्टम और फायर अलार्म सिस्टम के संचालन की विधि समझाई गई। इसके अतिरिक्त विद्युत फाल्ट एवं शॉर्ट सर्किट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के संबंध में भी कर्मचारियों को जागरूक किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख अधीक्षक डा. बृजेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डा. अभिषेक राय, वरिष्ठ परामर्शदाता डा. मुकुन्द जी श्रीवास्तव, डा. मृदुला मल्लिक, डा. एस.पी. सिंह, डा. सत्येन राय सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *