
वाराणसी। मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन, सभागार में फसल बीमा योजना के अन्तर्गत खरीफ-2025 एवं रबी-2025-26 मौसम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पूर्नगठित आधारित बीमा योजना में प्राकृतिक आपदा में क्षतिग्रस्त हुए फसलों के प्रभावित कृषकों को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीबीटी के माध्यम से क्षतिपूर्ति का वितरण किया।
उक्त क्रम में जनपद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या द्वारा कृषक गंगा प्रसाद सिंह, देवब्रत सिंह, योगेन्द्र प्रताप सिंह, बाबा एवं विवेक कुमार सिंह को डेमो चेक के माध्यम से क्रमश रू. 160726, 149156, 142069, 87899 एवं रू. 70806 वितरित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा ने जनपद के किसान भाइयों से अपील किया कि इस खरीफ में प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए वे जनपद हेतु अधिसूचित अपनी फसलों का शत-प्रतिशत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमा कराए। साथ ही वर्तमान में कृषि विभाग के द्वारा धान, उर्द मूंग, अरहर, तिल, ढैचा के बीज का वितरण राजकीय बीज गोदाम से अनुदान पर किया जा रहा है, इसको समय से प्राप्त करते हुए अपनी फसल को लगाए। ताकि अच्छा उत्पादन प्राप्त कर अपनी आय में वृद्धि कर सके।कार्यक्रम का संचालन उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रूप जिला कृषि अधिकारी संगम मौर्या एवं समस्त विकास खण्डों के सहायक विकास अधिकारी (कृषि) एवं जिला समन्वयक एस0बी0आई0इश्योरन्श (फसल बीमा) के जिला प्रबन्धक सुशील तिवारी के साथ-साथ लगभग 50 से 60 कृषक बन्धु उपस्थित रहें। जनपद में खरीफ -2025 में बीमित 14448 कृषकों में से 4467 कृषकों को क्षतिपूर्ति के रूप में रू0 4.67 करोड की क्षतिपूर्ति वितरित की गयी है।
