
वाराणसी। समाजवादी नेताओं ने सोमवार को अखिलेश यादव से लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ-साथ पार्टी की नीतियों और आगामी रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
मुलाकात करने वालों में समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा एवं अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव सरफराज खान प्रमुख रूप से शामिल रहे। सरफराज खान ने सपा सुप्रीमो को पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का प्रतीकात्मक मेमेंटो भेंट कर समर्थन और प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष अजहर अली सिद्दीकी समेत कई अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने के संकल्प को दोहराया। मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने सभी नेताओं से क्षेत्रीय गतिविधियों की जानकारी ली और आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए।
