अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
आज का दिन संचार, नेटवर्किंग और रचनात्मक विचारों में वृद्धि का संकेत दे रहा है। इस दिन व्यापार में सतर्कता और रिश्तों में संवेदनशीलता बनाए रखना शुभ रहेगा।
मूलांक 1 ( 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
मूलांक 1 के जातक आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
उपाय: मां दुर्गा को पुष्प अर्पित करें।
मूलांक 2 ( 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मूलांक 2 के जातक आज आपको बार-बार माता पिता की याद आयेगी। भावुकता से बचें और महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय धैर्य रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
उपाय: चांदी के बर्तन में पानी पिएं।
मूलांक 3 ( 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
मूलांक 3 के जातक आपका
सामाजिक रूप से दिन काफी अनुकूल है। क्रिएटिव कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक समारोहों में मान-सम्मान बढ़ेगा।
उपाय: भोजन और वस्त्र का दान करें।
मूलांक 4 ( 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
मूलांक 4 के जातक आज आपको
मेहनत का फल मिलने का समय है। अचानक धन लाभ हो सकता है या रुके हुए प्रोजेक्ट्स आगे बढ़ सकते हैं।
उपाय: हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
मूलांक 5 के जातक आज का दिन
व्यापारियों के लिए कोई बड़ी डील तय करने का है। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। धन का आदान-प्रदान में सावधानी रखें।
उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
मूलांक 6 के जातक आज के दिन पति-पत्नी में किसी बात को लेकर टकराव हो सकता है। शिक्षा , वस्त्र, कला या सौंदर्य से जुड़े कार्यों में बेहतरीन मुनाफा हो सकता है।
उपाय: माँ लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें।
मूलांक 7 ( 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
मूलांक 7 के जातक आपको
धन के निवेश में सूझबूझ से काम लेना होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है।
उपाय: गरीबों भोजन कराएं ।
मूलांक 8 ( 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1
8 होता है )
मूलांक 8 के जातक आज आपके
कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। धैर्य और विनम्रता से सभी काम पूरे होंगे। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
उपाय: घर के दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मूलांक 9 ( 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 के जातक आपका
आज का दिन करियर शुरू करने के लिए अच्छा है। वाद-विवाद से दूर रहें। निवेश करने से बचें।
उपाय: बंदरों को केला खिलाएं










Leave a Reply