
आईएजे परिवार ने दी बधाई
वाराणसी। दीपावली पर्व पर भारत के वरिष्ठ पत्रकार डा कैलाश सिंह विकास, डा विनय कुमार श्रीवास्तव,डा पंकज कुमार श्रीवास्तव,डा उदय शंकर भगत, महेंद्र कुमार श्रीवास्तव को
दक्षिण अफ्रीका की ग्लोबल क्वीन मदर आंफ कल्चर,हर इम्पीरियल रायल मैजेस्टी वेजेंटी मक्का अचम्बित की ओर से विशेष सर्टिफिकेट आंफ ब्लेसिंग्स से नवाजा गया।
इस सम्मान पत्र के माध्यम से डा कैलाश सिंह विकास,डा विनय कुमार श्रीवास्तव, डा पंकज कुमार श्रीवास्तव, डा उदय शंकर भगत, महेंद्र कुमार श्रीवास्तव को प्रेम, शांति, प्रकाश, संस्कृति और मानवता के संदेश को विश्व में प्रसारित करने हेतु शुभकामनाएं दी।
प्रमाण पत्र में सभी सम्मानित विभूति के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए माता लक्ष्मी से परिवार पर सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की गई।
सम्मानित सभी विभूतियों को इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे) परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply