वाराणसी/सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों के 2026 वर्षीय प्रथमा, पूर्वमध्यमा, उत्तरमध्यमा तथा शास्त्री द्वितीय सेमेस्टर (2025-2029), शास्त्री चतुर्थ सेमेस्टर (2024-2028), शास्त्री षष्ठ सेमेस्टर (2023-2026) एवं आचार्य द्वितीय सेमेस्टर (2025-2027). आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर (2024-2026) के संस्थागत/व्यक्तिगत/भूतपूर्व/बैंक/श्रेणी सुधार/एकविषयक की परीक्षाएं दिनांक 28.05.2026 से शुरू हो गयी जो 09.06.2026 तक चलेगी।
विश्वविद्यालय परिसर के परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है। केन्द्राध्यक्ष प्रो. शम्भूनाथ शुक्ल ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में तीसरे दिन परीक्षा शांति एवं सुचितापूर्ण चल रही है। कही भी किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं पायी गयी है।
परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार ने बताया की विश्वविद्यालय परिसर एवं उत्तर प्रदेश व बाहर के राज्यों में कुल 370 केंद्रों पर लगभग 35 हजार 175 छात्र/छात्रायें उपस्थित होकर शांति पूर्वक परीक्षा दिये।
परीक्षा नियंत्रक ने बताया की प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर सभी परीक्षा केन्द्रों पर उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की सम्भावित तात्कालिक समस्या के समाधान हेतु प्रेस विभाग में 11 सदस्यीय नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
साथ ही सभी केन्द्राध्यक्षओं को सख्त निर्देश दिया गया है कि परीक्षा को सुचिता एवं शांतिपूर्वक कराये। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी अगर किसी भी प्रकार कि सूचना प्राप्त होती है तो उसके ऊपर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।










Leave a Reply