विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारे का किया आयोजन

रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय 

 

आजमगढ़। ज्येष्ठ मास के पांचवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर हर्रा की चुंगी स्थित हनुमान मंदिर में विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, प्रख्यात समाजसेवी अजय यादव, समाजसेवी लव यादव और आशीष यादव द्वारा संयुक्त रूप से मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन और संकटमोचन हनुमान जी की भव्य आरती के पश्चात शुरू हुआ विशाल भंडारा देर शाम तक चलता रहा।

भंडारे से पूर्व आयोजित संगीतमय सुंदरकांड पाठ से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि बड़े मंगल के इस पावन पर्व पर प्रभु हनुमान जी के चरणों में सेवा करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने बजरंगबली से प्रार्थना करते हुए कहा, मैं ईश्वर से अपने समस्त क्षेत्रवासियों और जनपदवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करता हूं।

इस मौके पर चेयरमैन सरफराज़ आलम, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, ब्लॉक प्रमुख कैलाश यादव, ब्लॉक प्रमुख अजीत यादव, ब्लॉक प्रमुख बलवंत यादव, हरीशचन्द्र यादव, रामनयन यादव, रामकुंवर यादव महाप्रधान, प्रबंधक लालजी यादव आदि ने इस धार्मिक आयोजन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *