अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन के मिले-जुले परिणाम लेकर आया है।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
मूलांक 1 के जातक आपका आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसायियों को नई योजनाओं से लाभ होगा।
उपाय: सूर्य देव को जल में कुमकुम मिलाकर अर्पित करें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मूलांक 2 के जातक आज आपके मन में शांति रहेगी और आप किसी पारिवारिक विवाद को सुलझाने में सफल रहेंगे। साझेदारी के व्यापार में लाभ के योग हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें।
उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
मूलांक 3 के जातक छात्रों, प्रतियोगिता परिक्षा की तैयारी कर रहे लोगों और रचनात्मक और कपडे के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम है। धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का योग बन सकता है।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मूलांक 4 ( 4, 13, 22, 31तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
मूलांक 4 के जातक आपकी मेहनत की प्रशंसा होगी और रुके हुए काम बनेंगे। अचानक से धन प्राप्ति या आय का अतिरिक्त साधन मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें।
उपाय: मंदिर में पीले रंग के फल दान करें।
मूलांक 5 ( 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
मूलांक 5 के जातक आपकी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में कोई बड़ा और लाभदायक सौदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय: ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
मूलांक 6 के जातक आपका आज का दिन सुख-सुविधाओं में व्यतीत होगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। रचनात्मक कार्यों से धनार्जन होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: कन्याओं को उपहार दें।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
मूलांक 7 के जातक आप किसी यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है। निवेश के लिए दिन सामान्य है, बिना सोचे-समझे धन न लगाएं। वाद-विवाद से दूर रहें।
उपाय: चीटियों को चीनी-आटा डालें।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
मूलांक 8 के जातक आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ा अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें और किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें। वाद-विवाद से बचें।
उपाय: पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मूलांक 9 (9, 18, 27तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 के जातकों भूमि, भवन या वाहन से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अटके हुए सरकारी कार्य पूर्ण हो सकते हैं। मांगलिक कार्य में जा सकते हैं।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।










Leave a Reply