स्थायी लोक अदालत में दो अधिकारियों की होगी नियुक्ति

 

 

वाराणसी। विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम की धारा 22 बी के अधीन जनपद वाराणसी में गठित स्थायी लोक अदालत में रिक्त दो सदस्यों के पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। ऐसे व्यक्तियों केन्द्रीय सरकार या इसके उपक्रम या राज्य सरकार या इसके उपक्रम के ज्येष्ठ स्तर के ऐसे अधिकारी जिनके पास जनोपयोगी सेवाएं यातायात सेवा, डाक तार व टेलीफोन सेवा, विद्युत, प्रकाश, जल सेवा, लोक सफाई व सार्वजनिक शिविर व स्वच्छता प्रणाी सेवा, अस्पताल व औषधालय सेवा, बीमा सेवा, शैक्षिक एवं शैक्षणिक संस्थानों एवं आवास एवं भू-सम्पदा सेवा का अनुभव है आवेदन कर सकते है। इच्छुक व्यक्ति अपना संपूर्ण विवरण सहित आवेदन पत्र प्रकाशन की तिथि 6 जून से 6 जुलाई तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय परिसर वाराणसी/ए0डी0आर0 भवन में स्थित कार्यालय में दिनांक 06जून से दिनांक 30 जून तक न्यायालय समय प्रातः 07ः00 बजे से दोपहर 01ः30 बजे तक तथा दिनांक 01.07.2026 से 06.07.2026 तक न्यायालय समय प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 05ः00 बजे तक जमा कर सकते है। अतिरिक्त जानकारी के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 एवं स्थायी लोक अदालत नियमावली 2003 का अवलोकन किया जा सकता है तथा आवेदन से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी जनपद न्यायालय की बेवसाईट varanasi.dcourt.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है। यह सूचना समस्त समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित किया जाय।

यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के प्रभारी सचिव/सिविल जज(सी०डि०) श्री हितेश अग्रवाल द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *