अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
दिन एक सकारात्मक बदलाव, ठहराव और कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं के मूल्यांकन का समय है।यह दिन व्यापार और बौद्धिक कार्यों के लिए उत्तम रहेगा।
मूलांक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
मूलांक 1 के जातक आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता निखरेगी और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।उपाय: लाल गाय को गुड़ खिलाएं।
मूलांक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मूलांक 2 के जातक आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और नई पार्टनरशिप में लाभ की संभावना है।
उपाय: दूध या जल का दान करें।
मूलांक 3 ( 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
मूलांक 3 के जातक आपको नेटवर्किंग और ज्ञान के इस्तेमाल से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
उपाय: पीले रंग के वस्त्र धारण करें।
मूलांक 4 ( 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
मूलांक 4 के जातक आपका कड़ी मेहनत से शानदार परिणाम मिलेंगे। प्रॉपर्टी या निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
मूलांक 5 ( 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
मूलांक 5 के जातक जो शिक्षा ,संचार, मीडिया और व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं।
उपाय: ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ का 108 बार जाप करें।
मूलांक 6 ( 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
मूलांक 6 के जातक आपके लव लाइफ और पारिवारिक जीवन में रोमांस और अपनापन बढ़ेगा। सौंदर्य या कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
उपाय: सफेद वस्त्र या इत्र का इस्तेमाल करें।
मूलांक 7 ( 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
मूलांक 7 के जातक आपका आज का दिन आपके लिए सबसे भाग्यशाली दिनों में से एक है। अध्यात्म और रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।
मूलांक 8 ( 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है)
मूलांक 8 के जातको को कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है और किसी भी वाद-विवाद से बचें। निवेश के लिए समय मिला-जुला है।
उपाय: जरूरतमंदों को फल का दान दें ।
मूलांक 9 ( 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 के जातक आध्यात्मिक शांति का अनुभव करेंगे। पुराने अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
उपाय: हनुमान जी को चोला चढ़ाए।










Leave a Reply