
वाराणसी। पवित्र पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर अर्दली बाजार तिराहे स्थित श्री छोटे हनुमान जी मंदिर में बड़े मंगलवार को दिव्य एवं भव्य श्रृंगार के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में काफी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने सहभागिता कर हनुमान जी का दर्शन-पूजन किया तथा प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से अरविंद श्रीवास्तव, गोकुल लालवानी, राजीव श्रीवास्तव, नवीन सिंह, पार्षद विनय शाजेदा, मनोज सोनकर, नीरज पांडे, संजय सोनकर, जुगनू श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, मुन्ना यादव तथा रामजी चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। संयोजक चंचल श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।










Leave a Reply