अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
मूलांक 1 ( 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
मूलांक 1 के जातक आपको कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों के साथ संबंध सुधरेंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।
मूलांक 2 ( 2, 11, 20,29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मूलांक 2 के जातक आज आपका अंतर्ज्ञान (Intuition) बहुत मजबूत रहेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय दिल की बात सुनें। पारिवारिक जीवन में शांति और भावनात्मक निकटता बनी रहेगी।
उपाय: ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
मूलांक 3 ( 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
मूलांक 3 के जातको के लिए दिन शानदार है। आपकी रचनात्मकता की सराहना होगी। आर्थिक मामलों में समझदारी से निवेश करें।
उपाय: गाय को गुड़ और चना खिलाएं।
मूलांक 4 ( 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
मूलांक 4 के जातक आपके काम की गति तेज होगी साथ ही भविष्य के लिए ठोस नींव रखने का दिन है। अनुशासन आपको बड़ी सफलता दिलाएगा।
उपाय: ‘ॐ बृहस्पतये नमः’ का 108 बार जाप करें।
मूलांक 5 ( 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
मूलांक 5 के जातक आज आपको व्यापारिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी । नए लोगों से संपर्क लाभदायक सिद्ध होगा। वाणी में मधुरता बनाए रखें ताकि रुके हुए कार्य पूरे हों सकें।
उपाय: मंदिर में पीले फलों का दान करें।
मूलांक 6 ( 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
मूलांक 6 के जातक आपका दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेंगी और पारिवारिक खुशियां बढ़ेंगी। कार्यस्थल पर अपनी योग्यता साबित करने के नए अवसर मिलेंगे।
उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें।
मूलांक 7 ( 7, 16,25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
मूलांक 7 के जातक आपका आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा और मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए समय अनुकूल है।
उपाय: केसर का तिलक माथे पर लगाएं।
मूलांक 8 ( 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
मूलांक 8 के जातक आपका धन लाभ के योग बन रहे हैं। हालांकि, कार्यक्षेत्र में अहंकार से बचें और सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें।
उपाय: केले के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाएं।
मूलांक 9 ( 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 के जातक आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे और प्रॉपर्टी या भूमि से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें ।










Leave a Reply