
वाराणसी। स्थानीय चिरईगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं में हुए सुधारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा भाजपा कार्यकर्ताओ में जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह कार्यक्रम संयोजक कमलेश मौर्या, जयप्रकाश चौबे, शिव कुमार चौबे, ममता राय,सीता मिश्रा,उर्मिला पांडेय ,लालबहादुर राम, अजीत मौर्या रोहन प्रताप सिंह, प्रकाश राजभर, शशांक श्रीवास्तव, पंकज त्रिपाठी दिलीप चौबे राकेश पटेल, धर्मेंद्र पटेल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।











Leave a Reply