वाराणसी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने लोगों को बताया है कि तहसील-सदर, राजातालाब, पिण्डरा के अन्तर्गत समस्त ग्राम पंचायत के समस्त प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के आलेख्य में संशोधन कर उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 के अनुसार निर्वाचक नामावली तैयार कर ली गई है और उक्त नामावली प्रकाशित कर दी गई है।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने बताया कि नामावली की एक प्रति मेरे कार्यालय/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी/सम्बन्धित ग्राम पंचायत कार्यालय मे निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।










Leave a Reply