
भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी, स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष किशोर सेठ ने प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई संदेश प्रेषित किया है।
उन्होंने कहा कि आपके दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णयों ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। यह उपलब्धि देश की जनता के आपके प्रति अटूट विश्वास, समर्पण और सेवा भावना का प्रतीक है।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। 10 जून 2026 को उन्होंने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।
पीएम मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। 10 जून 2026 तक वे लगातार 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहे, जबकि जवाहरलाल नेहरू ने 1952 से 1964 के बीच 4,398 दिनों तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था।
इस उपलब्धि के साथ मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं।
लगातार तीन लोकसभा चुनावों में विजय प्राप्त कर प्रधानमंत्री पद पर बने रहना भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि आप स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान रहकर भारत को विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के नए आयामों तक पहुंचाते रहें।
जय हिंद! जय भारत!











Leave a Reply