शंकराचार्य जी के गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा के सफलता हेतु हुआ महायज्ञ

गदरपुर।धर्मावतार परमधर्माधिश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज द्वारा निकाले जा रहे गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा के सफलता हेतु गदरपुर में भैरव सेना एवं सनातन संस्कार केंद्र द्वारा स्थानीय भगवती दुर्गा के मंदिर में सविधि महायज्ञ सम्पन्न किया गया।

शंकराचार्य जी के गौमाता राष्ट्रमाता अभियान के समर्थन में गौसभा का भी आयोजन किया गया।

भैरवसेना के राष्ट्रीय उपाध्य डॉ राजीव महाजन के नेतृत्व में आहूत इस महायज्ञ एवं गौसभा में भारी संख्या में स्थानीय गौभक्तों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

कार्यक्रम के प्रारंभ में पं बाबूलाल शर्मा द्वारा शंख ध्वनि की गई।

महायज्ञ स्थल पर आयोजित गौसभा में भैरव सेवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ राजीव महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में परमाराध्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य जी महाराज उत्तरप्रदेश के 403 विधानसभाओं में गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा निकाल रहे हैं और इस यात्रा को सनातनियों का अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हो रहा है।और हर विधानसभा में शंकराचार्य जी के दर्शन एवं उनके विचारों को सुनने हेतु बहुत भारी संख्या में सनातनी जनता एकत्र हो रही है।आज शंकराचार्य जी के समर्थन एवं उनके गौरक्षा अभियान के सफलता हेतु हमलोग भी महायज्ञ एवं गौसभा कर रहे हैं।

सनातन संस्कार केंद्र गदरपुर की संयोजिका गुड्डो देवी ने कहा कि गाय को हर हिन्दू अपनी माता मानता है।गाय में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है।गाय से पंचगव्य की प्राप्ति होती है जो कि स्वस्थ शरीर हेतु बहुत महत्वपूर्ण होता है।

डॉ राजीव महाजन ने उपस्थित गौभक्तों गाय को राष्ट्र एवं राष्ट्र माता घोषित कराने में अपना श्रेष्ठ योगदान प्रदान करने हेतु संकल्पित कराया।सभा के पश्चात पं बाबूलाल शर्मा ने अपने सहयोगियों सहित महायज्ञ को सविधि सम्पन्न करवाया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री~अमित ढींगरा,इशिका ढाली,भागवती देवी, ललिता देवी,दिवाकर,सोनू प्रजापति,सतपाल सैनी,गोपाल कश्यप,महिपाल गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *