जन कल्याण परिषद ने वरिष्ठ कवि सिद्धनाथ शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया

वाराणसी।जन कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश ने वरिष्ठ कवि और परिषद के साथी सिद्धनाथ शर्मा के निधन पर लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में शोक सभा का आयोजन किया।

शोक सभा की अध्यक्षता जन कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सहाय पांडे ने किया।

उक्त शोक सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर सतीश कुमार कसेरा,डॉ अंजनी मिश्रा, शिव सहाय पाण्डेय एडवोकेट, एसपी श्रीवास्तव, राम अवतार पांडे एडवोकेट , वरिष्ठ कवि भुलक्कड़ बनारसी,अमित मिश्रा आदि उपस्थित जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

शोक सभा के अन्त में दो मिनट का मौन रखा तथा मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *