13 जून 2026 शनिवार,मूलांक 4 भाग्यांक 2

 

अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

 

विशेष ऊर्जा, आत्मविश्वास और बदलाव का संकेत दे रहा है यह दिन चंद्रमा के प्रभाव को दर्शाता है यह दिन भावनात्मक संतुलन, धैर्य और रिश्तों में सुधार के लिए बहुत अच्छा है।

 

मूलांक 1 ( 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1 के जातक आज का दिन आपके लिए शुभ है परंतु कार्यक्षेत्र में आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकती है रहेगी और मान-सम्मान को भी खत्म कर देगी

उपाय: शनि मंदिर में सरसों का दीपक जलाएं।

मूलांक 2 ( 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

मूलांक 2 के जातक आज आपकी रचनात्मकता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। सहयोगियों और परिवार का पूरा साथ मिलेगा ।निवेश के लिए दिन शुभ है, लेकिन भावुक होकर कोई बड़ा फैसला न लें

उपाय: 11 लौंग अपने साथ रखें।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

आज का दिन विद्यार्थियों और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है

उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।

 

मूलांक 4 ( 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

आज का दिन भविष्य के लिए ठोस नींव रखने का है। कामकाज में नई ऊर्जा आएगी व्यापारियों को लाभ के नए स्रोत मिलेंगे। लेकिन अत्यधिक तनाव से बचें

उपाय: गरीब जरूरतमंदों को काले रंग के वस्त्र का दान करें।

 

मूलांक 5 ( 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

आज का दिन मार्केटिंग, मीडिया और यात्रा से जुड़े लोगों को बेहतरीन सफलता प्रदान करने वाला है। अटके हुए काम पूरे होंगे, लेकिन जोश में आकर कोई बड़ा वादा न करे ।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

मूलांक 6 ( 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

लव लाइफ और पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी। कला और रचनात्मकता से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। आराम की वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें।

उपाय: सुगंधित इत्र का इस्तेमाल करें।

 

मूलांक 7 ( 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

आज आप आत्म-चिंतन और शांति का अनुभव करेंगे। अटके हुए धन की प्राप्ति के योग हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें, छोटी-मोटी मौसमी समस्या हो सकती है

उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

 

मूलांक 8 ( 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

आज करियर में बड़ा बदलाव या पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। कड़ी मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा। जो लोग प्रॉपर्टी या लोहे का व्यापार करते हैं, उनके लिए दिन अत्यधिक लाभकारी है।

उपाय: शनिदेव के बीज मंत्र ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का जाप करें।

 

 

मूलांक 9 ( 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

आज आपकी ऊर्जा का स्तर काफी ऊंचा रहेगा। रुके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। साहसिक कदम उठाने के लिए दिन उत्तम है।

उपाय: हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *