प्रशिक्षण कार्यशाला से बच्चों को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर

 

 

वाराणसी। मीरा फाउंडेशन द्वारा पांडेयपुर स्थित योगाश्रय सेंटर में मेहंदी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। संस्था बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी निरंतर कार्य कर रही है। कार्यशाला में मेहंदी आर्टिस्ट आकांक्षा बच्चों और युवतियों को मेहंदी कला का प्रशिक्षण दे रही हैं। कार्यक्रम में टीम सदस्य दीपशिखा, अजय, सोहम, विजय टाटा, मनोज, अनन्या एवं श्रेया संजय सहयोग कर रहे हैं। प्रशिक्षण में शिवांगी, अर्पिता, अर्चना, अंशिका, कोमल, आंचल और आयुषी सहित कई बच्चों एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्था ने महिलाओं और बच्चों से इस पहल से जुड़कर कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *