
वाराणसी। केन्द्रीय कारागार का शुक्रवार को त्रैमासिक संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंदौली, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सचिव डीएलएसए तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंदौली शामिल रहे। अधिकारियों ने कारागार की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संतोष व्यक्त किया।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए कारागार का भ्रमण कराया। निरीक्षण दल ने चक्र-3 स्थित जेल अस्पताल का निरीक्षण कर भर्ती बंदियों से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। अस्पताल की साफ-सफाई एवं उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की अधिकारियों ने सराहना की। इसके बाद अधिकारियों ने कारागार के विभिन्न सर्किलों का भ्रमण किया तथा बंदियों की परेड देखी। बंदियों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, आवास, भोजन एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने कारागार प्रशासन की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए उपलब्ध व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया।












Leave a Reply