अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
ऊर्जा, संतुलन और नई शुरुआत लेकर आ रहा है। यह दिन सूर्य की ऊर्जा प्रभावित रहेगा ।जीवन में आत्मविश्वास, कार्यक्षेत्र में सफलता और मान-सम्मान बढ़ाने में सहायक है।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
आज घर में सभी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
उपाय: लाल वस्त्र पहनें ।
मूलांक 2 ( 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
आज के दिन मन में शांति बनी रहेगी और आप आध्यात्मिक मामलों में रुचि ले सकते हैं। कार्यस्थल पर धैर्य रखने से अटके हुए काम पूरे होंगे। धन के खर्च में सावधानी रखें।
उपाय: किसी अनाथालय में प्याऊ लगवाए।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
आज के दिन किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। छात्रों के लिए समय बहुत अनुकूल है। सेहत अच्छी रहेगी और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। वाद-विवाद से दूर रहें।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
आज आपको कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले जांच-पड़ताल कर लें। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं
उपाय: गुड़ का रात के समय दान करें।
मूलांक 5 ( 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
आज व्यापारिक यात्रा के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों की सराहना होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें बडी दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
उपाय: हरी मूंग की दाल दान करें।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
आज का दिन आपके लिए सुखद है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा पद या सम्मान मिल सकता है।
उपाय: गरीबों में सफेद मिठाई बांटें।
मूलांक 7 ( 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
आज जीवन में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें । किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें। परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।
मूलांक 8 ( 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। करियर में आगे बढ़ने के नए मार्ग खुलेंगे। सेहत का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
आज आपको कार्यस्थल पर कोई नई डील या प्रोजेक्ट मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यात्रा करने से बचें।
उपाय: तांबे के बर्तन में जल भर कर मंदिर में अर्पित करें।


Leave a Reply