महिला प्रमुख सक्षम राधा सिंह को गोल्ड सेक्रेटरी अवार्ड मिला

वाराणसी। महिला प्रमुख, सक्षम, काशी प्रान्त राधा सिंह को इनरव्हील क्लब की चेयरमैन प्रिया नारायण ने आयोजित भव्य समारोह में गोल्ड सेक्रेटरी अवार्ड से नवाजा।

ज्ञातव्य हो कि राधा सिंह दिव्यांगजनों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उत्थान हेतु स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, संसाधन, स्वरोजगार, सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन के प्रति जागरूकता, पैड बैंक की स्थापना, कन्या विवाह हेतु आर्थिक सहायता तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान करती है।

दिव्यांग जन सेविका राधा सिंह को गोल्ड सेक्रेटरी अवार्ड से नवाजे जाने पर समाजसेवी में उत्साह है तथा बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *