तहसील बार एसोसिएशन फूलपुर के चुनाव में विजय बहादुर यादव अध्यक्ष, रविंद्र प्रताप सिंह महामंत्री निर्वाचित

मोहम्मद इसरार खान कार्यकारिणी 

 

रिपोर्ट अशरफ 

 

 

फूलपुर। तहसील बार एसोसिएशन फूलपुर का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

507 अधिवक्ता मतदाताओं में से 481 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ जो अपराहन 3 बजे तक चला। मतदान के पश्चात् मतगणना प्रारंभ हुई ।

मुख्य चुनाव अधिकारी रामचंद्र यादव ने विभिन्न पदों के लिए निर्वाचित पदाधिकारिओं के नाम की घोषणा किया।

घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर विजय बहादुर यादव निर्वाचित घोषित किए गए जिन्हें 195 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे राजेंद्र प्रसाद यादव को 150 मत तथा रामराज तिवारी को 136 मत मिले। इस प्रकार विजय बहादुर यादव ने राजेंद्र प्रसाद यादव को 45 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद पर लालता प्रसाद सेन निर्वाचित घोषित किए गए। जिन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्याम जी दुबे को 33 में मतों से पराजित किया। लालता प्रसाद एडवोकेट को 245 मत तथा श्याम जी दुबे को 212 मत प्राप्त हुए।

महामंत्री पद के लिए रविंद्र प्रताप सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। रविंद्र प्रताप सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुभाष चंद्र को 36 मतों से पराजित किया। रविंद्र प्रताप को 185 मत तथा सुभाष चंद्र को 149 मत मिले। तीसरे स्थान पर संतोष कुमार शुक्ला रहे जिन्हें 129 मतों से संतोष करना पड़ा।

कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार विजयी घोषित किए गए जिन्हें 205 मत मिले।निकटतम प्रतिद्वंदी रामसूरत यादव को 156 मत तथा राजमणि सिंह को 106 मत प्राप्त हुए।

पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर अखिलेश कुमार निर्वाचित हुए। प्रकाशन मंत्री पद पर दीपांकर यादव तथा ऑडिटर पद पर दिनेश कुमार विजई रहे। इसी प्रकार कार्यकारी सदस्य पद के लिए विकास यादव, धर्मेंद्र यादव, मोहम्मद इसरार खान, दिलीप कुमार तथा अनूप मिश्रा निर्वाचित घोषित किए गए।

चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही उपस्थित समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी का माल्यार्पण कर गर्म जोशी से स्वागत किया।

चुनाव तथा मतगणना सकुशल संपन्न कराने में सहायक चुनाव अधिकारी सृष्टि नाथ तिवारी, त्रिभुवन नाथ सहित , अधिवक्ता नौशाद अहमद, अधिवक्ता मोहम्मद सेफ, अधिवक्ता अब्दुल्ला सलमानी, अधिवक्ता दीपक यादव, सद्दाम हुसैन, अधिवक्ता आसिफ,आदि अधिवक्ताओं का प्रमुख सहयोग रहा। जिसमें पूरे बल के साथ सौरभ पांडे अपनी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे चुनाव शांति पूर्वक खत्म करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *