15 जून 2026, सोमवार ज्येष्ठ अमावस्या, सोमवती अमावस्या मूलांक 6 भाग्यांक 4

 

अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

 

दिन की एक नई शुरुआत और आत्म-चिंतन का समय है। मानसिक शांति, धैर्य और रिश्तों में मधुरता बनी रहेंगी। आज के दिन सभी मूलांक के जातक शिवलिंग पर जल और दूध मिलाकर अर्पित करें तथा रूद्राक्ष की माला से ऊं नमः शिवाय का 108 बार जाप करें ऐसा करने से पिछले जन्मों के सभी दोषों का अंत होगा तथा घर परिवार में सुख शांति और समृद्धि का वास होगा ।

 

मूलांक 1 ( 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

आज का दिन आपके नेतृत्व और आत्मविश्वास के लिए शानदार है। करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का अवसर मिलेगा। संपत्ति या निवेश में लाभ के योग हैं।

उपाय: ‘ॐ सूर्याय नमः’ का 108 बार जाप करें।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है)

आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। व्यापार में साझेदारी के मामलों में सावधानी बरतें।

उपाय: शिवलिंग पर जल और कच्चा दूध अर्पित करें।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है)

प्रतियोगिता परिक्षा में सफलता मिलेगी। ज्ञान और कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा।

उपाय: विष्णु जी के मंदिर में चने की दाल का दान करें।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है)

आज का दिन थोड़ा मेहनत भरा हो सकता है। आर्थिक फैसलों में जल्दबाजी न करें। किसी पुराने निवेश से अचानक लाभ संभव है।

उपाय: बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है) आपकी बुद्धिमत्ता और संचार कौशल की तारीफ होगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति का शुभ समाचार मिल सकता है।

उपाय: गाय को हरी घास या पालक खिलाएं।

 

मूलांक 6 ( 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है) यह आपके लिए अत्यंत भाग्यशाली दिन है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा और प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

उपाय: मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

 

मूलांक 7 ( 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है)

आज के दिन आप अंतर्मुखी और आध्यात्मिक महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को मान्यता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उपाय: कुत्तों को भोजन कराएं या काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है)

आज कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें। कार्यस्थल पर धैर्य बनाए रखें। धन लाभ के सामान्य योग हैं।

उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

 

मूलांक 9 ( 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है)

आज के दिन ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। रुके हुए कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। वाद-विवाद से दूर रहने का प्रयास करें।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *