रेस्टोरेंट में पीएनजी आपूर्ति तीव्र गति से, एलपीजी टंकियां से मिल रही राहत

वाराणसी। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वाराणसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती ऊर्जा के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए “सुबह बनारस रेस्टोरेंट” में पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति रविवार को सफलतापूर्वक प्रारंभ कर दी ।

गेल ने बताया कि, इस आपूर्ति परियोजना का सफल क्रियान्वयन गेल की प्रोजेक्ट्स टीम द्वारा किया गया। जिसका नेतृत्व नवाज़िश अली अंसारी, उप महाप्रबंधक (डीजीएम–प्रोजेक्ट्स) ने की। वहीं,वाराणसी सीजीडी परियोजना का समग्र संचालन सुशील कुमार, (महाप्रबंधक) के मार्गदर्शन में सुचारु रूप से किया जा रहा है।

उक्त अवसर पर श्री अंसारी ने बताया कि, इस रेस्टोरेंट में जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करता है, पूर्व में अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रति माह लगभग 60 से 65 एलपीजी सिलेंडरों पर निर्भर था। पीएनजी आपूर्ति प्रारंभ होने के बाद अब रेस्टोरेंट को निरंतर, सुरक्षित एवं निर्बाध गैस उपलब्ध हो रही है, जिससे संचालन अधिक सुगठित, दक्ष और विश्वसनीय बन गया है। साथ ही, पूर्व में उपयोग में लाए जा रहे इन एलपीजी सिलेंडरों को अब अन्य क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जा सकेगा, जिससे अधिक उपभोक्ताओं को लाभ प्राप्त होगा। आपूर्ति प्रारंभ होने के बाद उपयोग से सिलेंडर भंडारण एवं परिवहन से जुड़ी जटिलताओं का प्रभावी समाधान होता है, साथ ही सुरक्षा मानकों में भी उल्लेखनीय वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त, यह एक पर्यावरण– अनुकूल ईंधन है, जो कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

गेल (इंडिया) लिमिटेड वाणिज्यिक, संस्थागत एवं घरेलू उपभोक्ताओं को पीएनजी नेटवर्क से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। शिवपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में भी इस दिशा में तेज़ी से कार्य किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, सुरक्षित और पर्यावरण–अनुकूल ऊर्जा विकल्प उपलब्ध कराया जा सके।

रेस्टोरेंट में पीएनजी आपूर्ति की शुरुआत, वाराणसी को स्वच्छ एवं सुरक्षित ऊर्जा की दिशा में अग्रसर करने की एक उल्लेखनीय पहल है, जो गेल की सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *