
वाराणसी। उदय प्रताप कालेज में उ.प्र. स्काउट/गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण’ शिविर का समापन हुआ। अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड का जीवन में बहुत महत्व है यह छात्रों में संगठन शक्ति, एकता, अनुशासन और विषय परिस्थितियों में कार्य करने की सीख देता है। सेवा, समर्पण व कर्तव्य निष्ठा इस संगठन का मूल मंत्र है।
मुख्य अतिथि कालेज के वरिष्ठ प्रवक्ता अंबिका सिंह ने अनुशासन एवं पूरे मनोयोग से काम करने की शिक्षा दी। इस अवसर जिला स्काउट कमिश्नर विष्णु विश्वकर्मा, जिला स्काउट गाइड रामेश्वरी, अमित कुमार,अजय कुमार सिंह, बद्री सिंह, नीरज सिंह आदि थे। प्रशिक्षक सुधाकर सिंह,राजेश कुमार यादव की देखरेख में मुख्य प्रशिक्षक कमला प्रसाद पटेल के निर्देश में सम्पन्न हुआ।
