विश्वविद्यालय के शास्त्री प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की अन्तिम तिथि 15 जुलाई 2026 है :- प्रो. शैलेश कुमार मिश्र

 

वाराणसी/सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के प्रवेशर्थियों को सूचित किया जाता है कि विश्वविद्यालय परिसर में संचालित शास्त्री प्रथम समेस्टर सत्र 2026-27 के कक्षाओं में प्रवेश दिनांक 15.06.2026 से प्रारम्भ हो चुका है। प्रवेशावेदनपत्र पूरित करने हेतु अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक निर्देश विश्वविद्यालय के वेबसाइट www.ssvv.ac.in(Admission Campus Admission Portal-2026-27→htts://ssvvadm.samarth.edu.in-New Registration) पर उपलब्ध है। प्रवेशावेदनपत्र भरने के पूर्व दिशा-निर्देशों को भलीभाँति पढ़ ले तथा प्रवेश निदर्शिका में वर्णित नियमों के अनुसार विषय की प्रविष्टियों का चयन करें। साथ ही यह भी सूच्य है कि जो छात्र छात्रावास में रहने के इच्छुक हैं, वे छात्रावास का विकल्प अवश्य चयन कर लें। प्रवेश हेतु ऑनलाइन पद्धति से पेमेण्ट गेटवे के द्वारा शुल्क जमा करें।

शास्त्री प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-27 के प्रवेशार्थियों की प्रवेश-प्रक्रिया को ऑनलाइन प्रवेशावेदनपत्र पूरित करने के बाद वरीयता क्रम (मेरिट लिस्ट) के माध्यम से पूर्ण किया जायेगा।

छात्रकल्याणसँकायाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि शास्त्री प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की तिथि 15.06.2026 से 15.07.2026 तक निर्धारित की गयी है।

प्रवेश पंजीकरण हेतु शुल्क रू0 200/- तथा काउन्सिलिंग की तिथि पृथक ज्ञाप द्वारा घोषित की जायेगी।

प्रवेश के इच्छुक छात्रों से अपेक्षा की जाती है कि निर्धारित तिथियों तक प्रवेशावेदन पत्र पूरित कर लें। शास्त्री प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को अपना प्रवेशावेदनपत्र डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें। जिन्हें यथास्थान अपेक्षित अभिभावक / संरक्षक इत्यादि का हस्ताक्षर कराकर काउन्सिलिंग के समय उपस्थित होना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *