नियमित रक्तदान से बचती हैं अनगिनत जिंदगियां-डॉ. अनिल त्रिपाठी

होप हॉस्पिटल में 18 लोगों ने रक्तदान कर दिया महादान का संदेश

 

रोहनिया। अवलेशपुर स्थित होप हॉस्पिटल में को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। शिविर में 18 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर लोगों को जागरूक किया।वरिष्ठ शल्य चिकित्सा एवं एनोरेक्टल सर्जन डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त से कई जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ लोगों से नियमित रक्तदान की अपील की।भगवान बुद्ध चैरिटेबल ब्लड सेंटर की टीम ने शिविर में सहयोग किया और लोगों को सामाजिक सेवा के प्रति जागरूक किया। शिविर में रक्तदान के लाभ व आवश्यकता की जानकारी दी गई।इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. जेपी तिवारी, डॉ. दीपिका सिंह, विनीत त्रिपाठी, प्रिंस, आशीष, उपासना, प्रियंका, सदानंद दास, मो. अहमद एवं राहुल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *