विष्णु के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने अखिलेश यादव से की मुलाकात

वाराणसी/लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश (हैदराबाद) एवं वाराणसी के सपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान हैदराबाद के समाजसेवी डॉ. ए.पी. रमाया यादव एवं लालू प्रसाद ने अखिलेश यादव को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें आंध्र प्रदेश (हैदराबाद) आने का निमंत्रण भी दिया। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने निकट भविष्य में आंध्र प्रदेश आने का भरोसा दिलाया। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता तथा विभिन्न जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने सपा नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा”, बुनकर नेता अनवारुल हक अंसारी, डॉ. ए.पी. रमाया यादव, लालू प्रसाद, तुलसी राम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *