
वाराणसी। महीने के 7वें बड़े मंगल के पावन अवसर पर अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं लहुराबीर व्यवसायी समिति के संयुक्त तत्वावधान में लहुराबीर चौराहा स्थित श्री हरे कृष्ण ज्वेलर्स के सामने विशाल भंडारा एवं शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेतगंज थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला तथा विशिष्ट अतिथि महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष नारायण खेमका, लहुराबीर व्यवसायी समिति के अध्यक्ष रजनीश कनौजिया, महामंत्री दिनेश अग्रवाल, अग्रवाल समाज के सभापति संतोष अग्रवाल एवं महासभा के अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल ने महावीर हनुमान की पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया। इसके बाद हनुमान जी को घुघनी, हलुआ एवं शर्बत का भोग अर्पित किया गया।
सुबह 11 बजे से शुरू हुआ भंडारा लगभग पांच घंटे तक चला, जिसमें तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं, राहगीरों तथा ऑटो रिक्शा चालकों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में आमोद अग्रवाल, जितेंद्र पटेल, चेतन अग्रवाल, रौनक अग्रवाल, मनीष गुप्ता, दीपक अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सेवा कार्य में सहयोग किया।











Leave a Reply